Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हाथरसः अतिक्रमण पर गरजा प्रशासन का डंडा, सासनी चैराहे को मिली जाम से मुक्ति


हाथरस। सासनी कोतवाली का चार्ज संभालने के बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीमती विपिन चैधरी ने मय फोर्स के अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। अब आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सासनी का मुख्य कोतवाली चैराहा अब अतिक्रमणकारियों के अतिक्रमण से मुक्त हो जाएगा। लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे इस चैराहे को पुलिस प्रशासन ने अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त करा दिया है। कोतवाली प्रभारी के सख्त तेवरों के बाद अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया।सोमवार को अपने अभियान को तेज करते हुए कोतवाली प्रभारी ने सभी अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी के साथ अतिक्रमण हटवाए। बता दें कि कोतवाली चैराहे पर रेहड़ी-पटरी और सड़क तक फैले दुकानों के सामान के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी थी। आलम यह था कि आम राहगीरों को चंद कदमों की दूरी तय करने में घंटों मशक्कत करनी पड़ती थी। सोमवार को कोतवाली प्रभारी विपिन चैधरी ने पुलिस बल के साथ स्वयं मोर्चा संभाला। पुलिस टीम ने सड़क किनारे रखे खोखे, तख्त और अवैध रूप से खड़े वाहनों को मौके से हटवाया। अभियान के दौरान कोतवाली प्रभारी ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि वे अपनी दुकानों की सीमा के भीतर ही रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क पर सामान फैलाकर यातायात बाधित करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। कार्रवाई के बाद राजमार्ग का यह हिस्सा काफी चैड़ा और सुव्यवस्थित नजर आने लगा है। कोतवाली प्रभारी विपिन चैधरी ने कहा कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। यदि किसी ने दोबारा सड़क पर अतिक्रमण करने की कोशिश की, तो उसके विरुद्ध दंडात्मक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कार्रवाई के दौरान सासनी कोतवाली का भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |