कन्नौजः होमगार्ड भर्ती परीक्षा का डीएम और एसपी ने लिया जायजा
April 27, 2026
कन्नौज। सोमवार को जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत परीक्षा हेतु स्थापित किए गए कंट्रोल रूम एवं परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, संचार व्यवस्था तथा परीक्षा केंद्रों से प्राप्त होने वाली सूचनाओं की सतत मॉनिटरिंग की व्यवस्था का जायजा लिया गया परीक्षा केन्द्रों पर ड्यूटी पर लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए।
.jpg)