Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः बाल लीलाओं से भगवान कृष्ण ने दिया प्रेम व भक्ति का संदेश


लालगंज/प्रतापगढ़। क्षेत्र के पिचूरा मिश्रौल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में सोमवार को कथाव्यास ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं व गोवर्धन पूजन की कथा सुनाई। कथाव्यास आचार्य विमलकृष्ण शास्त्री ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान ने पूतना वध, माखन चोरी, गोपिकाओं संग रासलीला आदि के जरिये प्रेम व भक्ति का संदेश दिया। कथाव्यास ने कहा कि भगवान की हर लीला के पीछे भक्ति व प्रेम का संदेश छिपा है। वहीं उन्होंने गोवर्धन पूजा का वर्णन करते हुए कहा कि अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर भगवान श्रीकृष्ण ने वृजवासियों की रक्षा की। भगवान श्रीकृष्ण ने इसके जरिये प्रकृति की पूजा व उसके संरक्षण तथा अहंकार का त्याग करने का संदेश दिया। आचार्य मनीष कृष्ण शास्त्री ने व्यास पीठ का स्वागत करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के लोकमंगल के नीतिगत संदेश का भी मनोरम वर्णन किया। मुख्य आयोजक आदित्यनारायण मिश्र व कुसुम मिश्रा ने रोली चंदन अक्षत से व्यासपीठ का पूजन किया। संयोजन सत्यप्रकाश मिश्र व ज्ञानप्रकाश मिश्र ने किया। इस मौके पर रामआसरे बबलू, ओमप्रकाश मिश्र, विश्वनाथ मिश्र, रामप्रताप मिश्र, रामअभिलाख मिश्र, रूद्र प्रकाश आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |