बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव रहमानगंज में गाली-गलौज का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। दबंगों ने युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
पीड़ित सोमपाल पुत्र रामपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही भगवान दास और दयाशंकर बेवजह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
.jpg)