Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग से युवक घायल! पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद


पीलीभीत। थाना पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम सुआबोझ में एक विवाह समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना में एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल की रात लगभग 11 बजे ग्राम सुआबोझ निवासी रामनाथ की पुत्री साधना देवी के विवाह कार्यक्रम के दौरान मोहल्ला कायस्थान, पूरनपुर निवासी 27 वर्षीय रजत ने खुशी में फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि रजत, रामनाथ को कार्य दिलाने वाला ठेकेदार है और इसी कारण वह विवाह समारोह में आमंत्रित था। फायरिंग के दौरान वहां मौजूद परिवार के ही सदस्य जगतवीर (पुत्र रामपाल) के गर्दन में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी रजत को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध .32 बोर तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |