Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः कोटेदार पर कम राशन देने का आरोप, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश! लाभार्थियों को यूनिट के हिसाब से कम राशन मिलने की शिकायत, सप्लाई इंस्पेक्टर को सौंपी गई जांच


बीसलपुर। नगर के 12 पत्थर सब्जी मंडी क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लेकर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। कोटेदार मिथलेश कुमारी (संचालनरू महेंद्र कुमार) पर लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा से कम राशन देने के आरोप लगे हैं।

स्थानीय उपभोक्ताओं के अनुसार चार यूनिट पर करीब 2 किलो और तीन यूनिट पर लगभग 1.5 किलो तक राशन कम दिया जा रहा है। इसको लेकर जब लोगों ने विरोध जताया तो कथित तौर पर कोटेदार पक्ष द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और शिकायत करने की चुनौती दी गई।

लोगों का आरोप है कि कोटेदार की ओर से यह भी कहा गया कि “ऊपर तक अधिकारियों को हिस्सा दिया जाता है”, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है। इस बयान के बाद क्षेत्र में आक्रोश बढ़ गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने जांच के आदेश देते हुए सप्लाई इंस्पेक्टर को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब लोगों की नजर जांच के निष्कर्ष पर टिकी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |