Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठी: खुली नालियों से हादसे का खतरा, जिम्मेदारों पर उठे सवाल


शैलेन्द्र प्रताप सिंह

अमेठी। नगर पंचायत क्षेत्र में खुले नालों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों और पशुओं की सुरक्षा पर लगातार खतरा मंडरा रहा है। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू कसौधन के कार्यकाल में भी कई स्थानों पर सड़क किनारे नालियां बिना ढक्कन के खुली पड़ी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय अंधेरा होने के कारण कई बार जानवर खुले नाले में गिर जाते हैं, जिससे उन्हें चोट लगती है और गंभीर नुकसान भी हो सकता है। कई वर्षों से नालियां खुली रहने के बावजूद अब तक उन पर ढक्कन लगाने या सुरक्षा की ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। राहगीरों का कहना है कि खुले नाले दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। बच्चों, बुजुर्गों और पशुओं के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नालियों को ढकवाकर सुरक्षित कराया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संबंधित विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया जा सकता है। नगर पंचायत प्रशासन से अपेक्षा है कि जनहित को देखते हुए शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |