Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रुद्रपुर: आजाद नगर में बीस साल बाद सड़क का शिलान्यास ! रुद्रपुर के चहुंमुखी विकास के लिए नगर निगम संकल्पितः महापौर


रुद्रपुर। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और जनसुविधाओं के विस्तार की कड़ी में गुरुवार को महापौर विकास शर्मा ने वार्ड सात आजाद नगर में 17.50 लाख की सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। बीस साल बाद बन रही सड़क की इस सौगात से गदगद वार्डवासियों ने महापौर का अभूतपूर्व स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने अपनी खुशी का इजहार मिष्ठान वितरण कर किया और क्षेत्र में हो रहे बदलावों के लिए आभार जताया। विकास की इस बयार के साथ ही महापौर ने स्थानीय मंदिरों के संरक्षण और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कीर्तन मंडली को ढोलक व अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्र भी भेंट किए।

शिलान्यास के पश्चात जनसभा को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने आज का दिन इस वार्ड के लिए तो ऐतिहासिक है ही देश के लिए भी ऐतिहासिक दिन है। आज मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण  का बिल संसद में पेश कर दिया गया है। महिलाएं भी अब देश का नेतृत्व कर सकेंगी। महिलाओं की इस भागीदारी से मातृ शक्ति मजबूत होगी और देश को नई दिशा मिलेगी। महापौर ने कहा कि ट्रिपल इजंन की सरकार शहर के सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर कर रही है। पिछले एक साल  में इसी वार्ड में 35 लाख से अधिक के विकास कार्य कराये गये हैं। आज जिस सड़क का निर्माण शुरू हुआ है वह बीस साल से उपेक्षित थी। सड़क का निर्माण होने से यहां आवागमन सुगम होगा और हजारों लोग इससे लाभान्वित होंगे। महापौर ने कहा कि नगर निगम प्रशासन ने बेहद अल्प समय में शहर में 102 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को धरातल पर उतारने में सफलता प्राप्त की है। प्रथम चरण में जहां 56 महत्वपूर्ण कार्यों की नींव रखी गई थी, वहीं अब दूसरे चरण के तहत 75 नई परियोजनाओं की श्रृंखला शुरू कर दी गई है। महापौर ने जनता को आश्वस्त किया कि अब शहर का कोई भी कोना उपेक्षित नहीं रहेगा और आने वाले समय में रुद्रपुर की कोई भी गली कच्ची नहीं दिखेगी।

महापौर ने कहा कि क्षेत्रवासियों ने उन्हें जो अपार स्नेह और विश्वास वोट के रूप में दिया है, वे विकास कार्यों के जरिए उस एक-एक वोट का कर्ज चुकाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने संकल्प दोहराया कि चुनाव के समय जनता से किया गया हर वादा शत-प्रतिशत धरातल पर उतारा जाएगा और खस्ताहाल सड़कों का कायाकल्प कर उन्हें चमकाया जाएगा। 

महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कई बड़ी योजनाएं धरातल पर उतरने जा रही हैं। साढ़े पांच करोड़ की लागत से गांधी पार्क का सौंदर्यीकरण, जल्द होने जा रहा है। ट्रांजिट कैम्प भी रजत जयंती पार्क की सवीकृति मिल चुकी है। उत्तरायणी पार्क का भी कायाकल्प होना है। गौशाला का निर्माण पूरा हो चुका है। कल्याणी नदी की बाढ़ से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए भी प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है, जिससे हजारों लोगों को बरसात के दिनों में जलभराव से निजात मिलेगी। नगर निगम द्वारा बनाया गया त्रिशूल चैक आज शहर की शोभा बढ़ा रहा है जल्द ही डमरू चैक भी इसी तरह रूद्रपुर शहर की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेगा।  नगर निगम महिला सशक्तिकरण के लिए भी प्राथमिकता से काम कर रहा है। जल्द ही महिलाओं के लिए वृहद स्तर पर ट्रेनिंग सेंटर खुलने जा रहा है। हम लगातार शहर की व्यवस्थाओं को सुधारने का काम कर रहे हैं। जीरो टॉलरेंस की नीति के आधार पर सभी काम किये जा रहे हैं।

नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त बहुआयामी संस्था के रूप में विकसित किया जा रहा है। आज निगम केवल सड़कें और नाली बनाने तक सीमित नहीं हैं। निगम की ओर से आठ निः‘शुल्क स्वास्थ्य केन्द्र संचालित किये जा रहे हैं जिनमें नागरिकों को निःशुलक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही है। निगम में पेंशन बनाने से लेकर राशन कार्ड आधार कार्ड लेबर कार्ड और समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के कार्य भी स ंचालित हो रहे हैं। महापौर ने कहा कि जहां भी शहर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है वहां सभी मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता से पहुंचाई जायेगी। कोई भी कोना विकास से अछूता नहीं रहेगा।

प्रदेश की प्रगति का जिक्र करते हुए महापौर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं और आम जनमानस का आह्वान किया कि यदि हम विकास की इस तीव्र गति को निरंतर बनाए रखना चाहते हैं, तो हमें अभी से एकजुट होना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में पुनः भाजपा की सरकार बनाने के लिए अभी से समर्पण भाव के साथ सक्रिय होने का आहवान भी किया। 

कार्यक्रम में पार्षद संघ के अध्यक्ष राजेश जग्गा, पार्षद कैलाश राठौर ,पार्षद राजेन्द्र राठौर, अमरनाथ सेवा मण्डल अध्यक्ष अजय चड्डा, पाारस चुघ, राजन राठौर, दीपक राठौर, संदीप, आशीष यादव, रजत बिष्ट, राजेश राठौर आदि समेत तमाम लोग मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |