Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः शिक्षा का स्वर्णिम अध्यायरू सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा में कमला नगर विद्यालय का ऐतिहासिक प्रदर्शन


आगरा। शिक्षा के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए सरस्वती शिशु मंदिर, कमला नगर आगरा ने सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम देकर विद्या भारती के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। विद्यालय के सभी 38 छात्र-छात्राएं मेधावी घोषित हुए, जो अपने आप में एक अद्वितीय उपलब्धि मानी जा रही है।

इस परीक्षा में बहन अपरा शर्मा ने तीन विषयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर ब्रज प्रांत में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रांत स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विशेष बात यह रही कि प्रांत के टॉप 20 में से 18 स्थान इसी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हासिल किए, जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्कारयुक्त वातावरण को दर्शाता है।

इस ऐतिहासिक सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है। प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र उपाध्याय ने इस उपलब्धि का श्रेय आचार्य-आचार्याओं की निष्ठा, विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया।

विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष विवेक उपाध्याय, उपाध्यक्ष अनंत विश्वेंद्र सिंह चैहान, प्रबंधक मुरारी प्रसाद अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष गौरांग महेश्वरी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर परीक्षा की तैयारी कराने वाली आचार्या बहनों को सम्मानित कर मिष्ठान वितरण किया गया।

कार्यक्रम में संगठन मंत्री हरिशंकर, जिला समन्वयक राजहंस शर्मा, सरस्वती शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रमोद सारस्वत, उपाध्यक्ष अनंत विश्वेंद्र सिंह चैहान, मंत्री सीए महेंद्र गर्ग तथा सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के प्रबंधक अमित अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सरस्वती शिक्षा परिषद के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में सभी आचार्य-आचार्याओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का प्रत्यक्ष परिणाम है।

प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा और संस्कार के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |