Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: साइबर ठगी की घटना में पैसे गंवाए पीड़ित के खाते में कराया गया वापस


मिर्जापुर। विकास यादव निवासी जमुनहिया थाना को०देहात जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी में पोर्टल के माध्यम से शिकायत सं0 23112250207613 दर्ज कराया गया। जिसमें इंस्टाग्राम पर अनजान लिंक के माध्यम से ऑनलाइन लोन देने के नाम पर प्रोसोसिंगध्वैरिफिकेशन चार्ज के नाम पर 29,906ध्- की साइबर ठगी कर ली गयी । इस संबंध में प्राप्त सचूना के आधार पर थाना को0देहात साइबर सेल टीम द्वारा जॉच प्रारंभ की गयी।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना को0देहात साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त जॉच के दौरान साइबर ठगी की उपरोक्त घटना से सम्बन्धित धनराशि 14,100ध्- को होल्ड कराते हुए पीड़ित के खाते में वापस करायी गयी। पैसे वापस मिलने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के उच्चाधिकारी एवं थाना को0देहात साइबर सेल टीम की भूरि- भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया। थाना को0देहात साइबर सेल टीम द्वारा आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से जागरुक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हतेु बताये जाने की बात बतायी गयी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |