Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: स्वास्थ्य कैंप! समय से प्रसव संबंधी जटिलताएं होती है कम


संग्रामपुर/अमेठी। एचआरपी ( उच्च जोखिम गर्भावस्था) के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत महीने में 4 बार कैंप का आयोजन सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया जाता है। इस स्वास्थ्य कैंप में हीमोग्लोबिन, मधुमेह, बीपी, और अन्य बीमारियों की जांच की जा रही है ताकि प्रसव के समय होने वाली समस्याओं का कम किया जाय जिससे मां व शिशु को सुरक्षित रखा जा सके ।इसी कार्यक्रम को लेकर आज जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में डा संतोष सिंह की देखरेख में एच आरपीडे कैम्प लगाया गया जिसमें कुल 56 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान 6 गर्भवती महिला एचआरपी चिन्हित हुई जिन्हें जरूरती दवा देकर उपचार किया जा। इन्हीं गर्भवती महिलाओं में 12 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड के लिए चिन्हित किया गया। 30 गर्भवती महिलाओं का लैब के तहत जांच की गई सभी गर्भवती का ब्लडप्रेशर,वजन आदि का जांच की गई। गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन खाने के लिए बताया गया साथ ही कड़ी धूप में न निकलने की सलाह दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉ संतोष सिंह ने बताया कि अमेठी सीएमओ डॉ अंशुमान सिंह के निर्देशन में महीने में 4 बार एच आर पी डे कैंप लगाया जाता है आज महीने  दूसरे चरण में कुल 56 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया उनकी लैब के तहत जांच की गई उन्हे दवा  दी गई। उन्होंने बताया कि प्रसव के समय आने वाली जटिलताओं के बचाव के लिए यह कैंप लगाया जाता है इसमें अधिक से अधिक गर्भवती महिला आकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर स्वयं स्वस्थ रहें और आने वाला भविष्य भी स्वस्थ रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |