Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रियंका गांधी इंदिरा गांधी की तरह, राहुल से देश चलने वाला नहीं- तेज प्रताप यादव


लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के इंडिया गठबंधन का चेहरा बनने की अटकलों के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में तेज प्रताप यादव ने कहा कि "प्रियंका गांधी ही चल सकती हैं, वो इंदिरा गांधी जी की तरह हैं। राहुल गांधी से चलने वाला नहीं है। यात्रा निकलने से बुलेट पर बैठने से सफलता हासिल नहीं होती।

तेज प्रताप यादव ने प्रियंका गांधी को राहुत गांधी से बेहतर नेता हैं। नीतीश कुमार पर राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें (राहुल) को लालच नहीं करना चाहिए। राहुल गांधी को बुलेट पर बैठने के बाद कुर्सी पर बैठने का लालच हो गया है। राहुल को बिहार की चिंता नहीं करनी चाहिए।

पूर्व मंत्री तेज प्रताप ने कहा कि राहुल नीतीश कुमार के बारे में बोल रहे हैं। नीतीश जी गए और दूसरा कोई सीएम बना। ये दूसरे राज्य के रहने वाले हैं। उन्हें क्यों लालच लग रहा है। इससे पहले भी तेज प्रताप ने प्रियंका गांधी को राहुल गांधी से काबिल नेता बताया था।

बता दें कि अभी हाल में ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लोकसभा में भाषण दिया था, जिसकी तारीफ हो रही है। महिला आरक्षण संबंधी संविधान संशोधन विधेयक पर प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को लोकसभा के वर्तमान संख्याबल 543 के आधार पर महिला आरक्षण को लागू करना चाहिए और जाति जनगणना के बिना परिसीमन नहीं होना चाहिए। प्रियंका ने अपने भाषण के दौरान गृह मंत्री अमित शाह पर भी तंज कसा।

कांग्रेस सांसद ने सवाल किया, ''क्या प्रधानमंत्री जातिगत जनगणना से घबरा रहे हैं कि जब असल आंकड़ें आएंगे तो पता चलेगा कि ओबीसी वर्ग कितना बड़ा और कितना मजबूत है?'' उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार यह विधेयक लाई है क्योंकि वह अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को भागीदारी नहीं देना चाहती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |