Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप, 12 जिलों में तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार


उत्तर भारत में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। राजस्थान में सबसे भीषण गर्मी पड़ रही है। राज्य के करीब 12 जिलों में मंगलवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। राजस्थान के कई जिलों में आसमान से आग बरस रही है। बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। राज्य के कुछ इलाकों में लू (Heatwave) चलने की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

राजस्थान में सोमवार को सबसे अधिक तापमान कोटा में दर्ज किया गया। कोटा में सोमवार को 42 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। जैसलमेर में सोमवार को 41.1 डिग्री और बीकानेर में 40.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को इन सभी जिलों में कल से ज्यादा आज तापमान बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण आमजन का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम देखी गई। वहीं, बाजारों में भी गर्मी का असर साफ नजर आया। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |