बलिया। आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित मामलों के अधिकतम निस्तारण की रणनीति तय की गई।
बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने की। उन्होंने विशेष रूप से विद्युत अधिनियम से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा गया कि लंबित प्रकरणों की पहचान कर उन्हें लोक अदालत में सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारित कराया जाए।
साथ ही, लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए आम जनता को इसके प्रति जागरूक करने और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी दिए गए।
