Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः आंधी-तूफान से हुई जनहानि पर त्वरित कार्रवाई! 24 घंटे के भीतर पीड़ितों को दी गई आर्थिक सहायता


अमेठी। जनपद में दिनांक 29 अप्रैल 2026 को आए आंधी-तूफान के कारण हुई दो जनहानियों के मामले में जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर आर्थिक सहायता प्रदान करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी संजय चैहान के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय द्वारा त्वरित प्रक्रिया अपनाते हुए प्रभावित परिवारों को राहत उपलब्ध कराई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसील गौरीगंज क्षेत्र में मृतक अंबिका प्रसाद की पत्नी को नियमानुसार चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता धनराशि सीधे अंतरित कर दी गई है। वहीं तहसील तिलोई क्षेत्र में मृतक मोहित पुत्र गिरजा शंकर के मामले में परिजनों द्वारा प्रारंभ में पोस्टमार्टम न कराए जाने तथा बाद में सहमति देने में विलंब के कारण प्रक्रिया में देर हुई। पोस्टमार्टम की कार्रवाई देर शाम लगभग 5 बजे तक चली, जिसके उपरांत तत्काल भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई। इस कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय एवं कोषागार विभाग देर रात्रि तक खुले रहे, ताकि सहायता राशि का भुगतान शीघ्र सुनिश्चित किया जा सके। माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप सभी प्रभावितों को 24 घंटे के भीतर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत नियमानुसार सभी पीड़ितों को सहायता प्रदान कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |