बलिया। संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन ने अभी से मोर्चा संभाल लिया है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक में तैयारियों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और समन्वित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
डीएम ने अति संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखने और 15 मई तक ग्राम पंचायत स्तर पर बैठकें कर तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। पीडब्ल्यूडी को सड़कों की स्थिति सुधारने, पशु चिकित्सा विभाग को पशुओं के चारे और देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जल निगम को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति बनाए रखने को कहा गया।
राजस्व विभाग को संभावित राहत शिविरों का चिन्हांकन कर सभी आवश्यक संसाधन पहले से तैयार रखने के निर्देश भी दिए गए, ताकि आपदा की स्थिति में राहत कार्यों में कोई बाधा न आए।
