Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

टैनिंग को दूर कर त्वचा में निखार लाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप, ग्लो देखकर हर कोई पूछेगा, क्या लगा रही हो?


तेज धूप में जाने से त्वचा पर टैनिंग बढ़ जाती है। रंग काला होने लगता है और ग्लो गायब हो जाता है। अगर आपको भी गर्मियां आते ही ये समस्या होती है, तो इसके लिए कुछ आसान घरेलू उपाय और बड़े आसान से स्टेप हैं। जिन्हें फॉलो करने से आपका चेहरा ग्लो करने लगेगा। इससे रंग साफ होगा और हर कोई आपकी खूबसूरत त्वचा का राज पूछेगा। जानिए आपको क्या करना चाहिए?
टैनिंग दूर करने और ग्लो लाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप

आइसिंग करें- गर्मी में त्वचा का खास ख्याल रखने के लिए सबसे पहले चेहरे की आइसिंग करें। इसके लिए एक बड़े बाउल में ठंडा पानी और आइस क्यूब्स डाल दें। अब इस पानी में 2-3 बार 10 सेकेंड के लिए अपना चेहरा डालें और निकाल लें। इससे त्वचा की पफीनेस यानि सूजन कम होती है। इससे त्वचा पर ग्लो आता है।

क्लींजर- अब दही या उसका पानी लें और उसमें 1 चुटकी हल्की डालकर मिला लें। अब इसे लगाते हुए अपने चेहरे को अच्छी तरह क्लीन कर लें। दही में लैक्टिक एसिड होता है जो डेड स्किन को निकालता है।

स्क्रब करें- अब आपको फेस के लिए स्क्रब तैयार करना है। 1 कटोरी में 1 चम्मच चावल का आटा, थोड़ी कॉफी और दही के साथ मिलाकर पेस्ट जैसा बना लें। इससे 2-3 मिनट के लिए चेहरे को अच्छी तरह स्क्रब करें। इससे सारे ब्लैक हेड्स और व्हाइट हेड्स आसानी से निकल जाते हैं। इससे टैनिंग भी कम होती है।

मसाज करें- अब मसाज क्रीम बनाएं इसके लिए थोड़ा एलोवेरा जेल और 1 विटामिन ई का कैप्सूल लें और दोनों चीजों को मिला लें। इससे 10 मिनट तक मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और नेचुरल ग्लो आने लगता है। हाथों की मदद से गाल, माथा और नाक की अच्छी मसाज करें।

फेसपैक लगाएं- 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच चंदन पाउडर और इसमें दही डालकर पेस्ट बना लें। इसे 10 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाकर रखें। इसके बाद नॉर्मल पानी से अपने चेहरे को धो लें। महीने में 1 बार इस रुटीन को फॉलो करने से चेहरे पर जो चमक आएगी, हर कोई देखता रह जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |