Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

यूपी में ट्रिपल मर्डर! बर्थडे पार्टी में दोस्तों के बीच हुआ विवाद, तीन की गोली मारकर हत्या


यूपी के बुलंदशहर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में एक दोस्त ने ही अपने तीन दोस्तों की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी का जन्मदिन था और ये सभी लोग एक दूसरे को जानते थे। जन्मदिन मनाने के लिए किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी ने तीनों युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अंतरिक्ष जैन ने बताया कि शनिवार देर रात खुर्जा नगर क्षेत्र के सुभाष रोड पर एक स्कूल के पास कुछ लोगों में कहासुनी हो गई। इसके बाद तीन लोगों को गोली मार दी गई। एसपी (ग्रामीण) अंतरिक्ष जैन ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अमरदीप (30), मनीष (28) और आकाश (18) के रूप में हुई है।

वहीं घटना के संबंध में मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि घटना शनिवार रात की है। यहां थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में अमरदीप, मनीष और आकाश एक जिम में थे, वहां जीतू नाम के युवक का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया जो बढ़ता चला गया। उन्होंने कहा कि कहासुनी में गोली चली जिसमें अमरदीप, मनीष और आकाश की मौत हो गई।

एडीजी ने बताया कि ट्रिपल मर्डर की इस घटना में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा जांच के लिए आठ टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना में .32 बोर का रिवॉल्वर या पिस्तौल के इस्तेमाल किए जाने की सूचना मिल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |