तिलोई: तांगा चालक की घोड़े के नीचे दबकर मौत
April 19, 2026
तिलोई/अमेठी। मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव मत्तेपुर में एक तांगा चालक की घोड़े के नीचे दबकर मौत हो गई।यह घटना शनिवार की दोपहर तब हुई,जब वह भूसा ढुलाई का काम कर रहा था।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान 42 वर्षीय हनुमान प्रसाद पासी पुत्र कल्लू पासी के रूप में हुई है।वह रस्तामऊ में ईंट भट्ठे पर ईंट ढुलाई का काम करता था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे के बाद वह भूसा ढुलाई के लिए गया था।एक चक्कर भूसा लाने के बाद जब वह दोबारा भूसा उठाने गया तो अचानक उसका घोड़ा भटक गया।इस दौरान हनुमान प्रसाद घोड़े के नीचे दब गए। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।परिजनों द्वारा तत्काल हनुमान प्रसाद को एक निजी क्लीनिक ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।इसके बाद मोहनगंज थाने में घटना की जानकारी दी गई।सूचना मिलने पर मोहनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज जांच शुरू कर दी है।मृतक के परिवार में दुख का माहौल है।
.jpg)