Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः कल्चरल कलाइडोस्कोप में झूमे बच्चे ! आरआरएसजीएस में ग्रेजुएशन सेरेमनी का हुआ आयोजन


अमेठी। स्थानीय ब्लॉक के रामनगर में स्थित राजर्षि रणंजय सिंह ग्लोबल स्कूल (आरआरएसजीएस) में शनिवार की रात प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों की ग्रेजुएशन सेरेमनी तथा कल्चरल कलाइडोस्कोप का आयोजन हुआ।  सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रारंभ सरस्वती वंदना गीत पर नृत्य के साथ हुआ। नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों ने शैकी-शैकी मिक्स गाने पर अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुति से लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। एलकेजी के विद्यार्थियों ने सितारे जमीं पर और कश्मीर मैं की कन्याकुमारी गीतों पर दमदार डांस किया। यूकेजी के विद्यार्थियों ने चिकरी-चिकरी तथा राधा गोरी-गोरी गानों पर अपने डांस से धमाल मचा दी। कक्षा एक के विद्यार्थियों ने ओ माई फ्रेंड गणेशा तथा कक्षा दो के विद्यार्थियों ने स्कूल के दिन गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी। कक्षा तीन के विद्यार्थियों ने तारे जमीं पर गीत पर अपनी नाट्य प्रस्तुति से दर्शकों को तालियाँ बजाने के लिए मजबूर कर दिया। कक्षा चार कि विद्यार्थियों की डांस बैटल को देखकर लोग बहुत आनंदित हुए और अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों के साथ ठुमके लगाए। कक्षा पाँच के विद्यार्थियों ने धुरंधर गाने पर धुरंधर परफॉर्मेंस के साथ कार्यक्रम का समापन किया। प्रबंध सचिव पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डॉ0 अमीता सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रगति पथ पर बढ़ते हुए देखकर मन अत्यंत प्रसन्न है। विद्यालय प्रबंध समिति के चेयरपर्सन पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ0 संजय सिंह ने कहा कि उनका एक सपना था कि अमेठी में एक विश्वस्तरीय विद्यालय हो, जहाँ पर विद्यार्थियों को सिर्फ बेहतरीन शिक्षा ही न प्रदान की जाए, अपितु उनको हर सपना पूरा करने के लिए प्रेरित किया जाए। आज राजर्षि रणंजय सिंह ग्लोबल स्कूल कए विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को देखकर लग रहा है कि मेरा सपना पूरा हो रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित नारायण शर्मा ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |