Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल


पीलीभीत। जनपद के थाना अमरिया क्षेत्र में पुलिस को चेकिंग अभियान के दौरान एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।  मंगलवार को थाना अमरिया पुलिस टीम द्वारा नियमित वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम धुंधरी के पास भट्टे के समीप एक संदिग्ध युवक को रोका गया। पूछताछ और तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल तथा एक अवैध चाकू बरामद किया गया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजीत पुत्र चिरौंजीलाल, निवासी ग्राम केंटूटाड़ा के रूप में हुई है। बरामद मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस  है, जो पूर्व में चोरी की गई थी। इसके अलावा आरोपी के पास से एक नाजायज चाकू भी बरामद हुआ है।

इस मामले में थाना अमरिया पर मुकदमा  तहत पंजीकृत किया गया है। वहीं अवैध चाकू की बरामदगी के संबंध में आरोपी के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई में थाना अमरिया पुलिस टीम के उपनिरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक हिमांशु शर्मा, कांस्टेबल दीपक कुमार एवं कांस्टेबल जॉनी यादव की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार के चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |