Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: सीसी मार्ग का पालिकाअध्यक्ष और क्षेत्राधिकारी ने किया लोकार्पण! शहर की यातायात व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार


पीलीभीत। नगर पालिका परिषद द्वारा 15वें वित्त आयोग योजना के अंतर्गत वार्ड नंबर 21 में कराए गए सीसी मार्ग एवं नाला निर्माण कार्य के पूर्ण होने पर भव्य लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने विधिवत फीता काटकर सड़क का उद्घाटन किया, जबकि कार्यक्रम में सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी विशेष रूप से मौजूद रहे।यह निर्माण कार्य यशवन्तरी देवी मार्ग से प्रारंभ होकर राम लढ़ेते दीक्षित के आवास, एलआईयू कार्यालय से होते हुए ठेका चैकी और मुनेंद्र दिवाकर के मकान तक कराया गया है। यह मार्ग लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ था, जिसके चलते स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सड़क पर जलभराव, गड्ढे और खराब स्थिति के कारण आवागमन बाधित रहता था तथा दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी।इस मार्ग की उपयोगिता इसलिए भी अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां शहर के कई अहम कार्यालय स्थित हैं, जिनमें यातायात कार्यालय, ठेका चैकी, लोकल इंटेलीजेंस यूनिट (एलआईयू) कार्यालय और महिला थाना शामिल हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में आमजन, पुलिसकर्मी और अधिकारी इसी मार्ग से गुजरते हैं। ऐसे में सड़क की खराब स्थिति से कार्यप्रणाली भी प्रभावित हो रही थी।लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण से न केवल स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था भी सुचारु होगी। साथ ही नाला निर्माण से जलभराव की समस्या से स्थायी समाधान मिलेगा।उन्होंने यह भी कहा कि नगर पालिका परिषद का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना है। इसके अंतर्गत सड़क, नाली, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि शहरवासियों को बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध कराया जा सके।इस अवसर पर सभासद साकेत सक्सेना, वतनदीप मिश्रा, निर्मल सिंह, विपिन गंगवार, विकास बाबू, राशिद हुसैन, इकबाल हजरत, अनस अंसारी, सुनीता सिंह, पंकज तिवारी, अरुण उपाध्याय, रोहित रॉय, सुमित ठाकुर और अंशु राजपूत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।स्थानीय लोगों ने सड़क और नाला निर्माण कार्य के लिए नगर पालिका परिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है और अब आवागमन सुगम हो गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |