लखनऊः कूड़ा फेकने का विरोध करने पर माँ बेटो ने दो बहनो को पीटा, दर्ज केस
April 30, 2026
आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके मे रहने वाली महिला ने बुधवार सुबह कूड़ा फेकने का विरोध करने पर बेटो संग मिलकर दो बहनो की जमकर पिटाई कर दी। वही पुलिस ने पीडिता की नामजद शिकायत पर माँ बेटो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया आलमबाग कोतवाली इलाके स्थित पुराना सरदारी खेड़ा निवासी मोना यादव पुत्री सुरेन्द्र यादव ने बताया वह 29 अप्रैल बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित जय माता नर्सिंग होम अपनी बहन शिवानी के किराये के घर गई थी। उस दौरान वही ऊपर किराये पर रहने वाली महिला शालिनी ने उसके ऊपर कूड़ा फेक दिया। आरोप है कि जब उसने उसके ऊपर कूडा फेके जाने का विरोध किया तो उक्त महिला उसके संग गाली गलौज करने लगी। इतने मे आरोपित महिला के बेटे आर्यन व साहिल आ गए और उसे गालियां देने लगे। वही पीडिता का कहना था जब उसने उक्त घटना का विडियो बनाने के लिये अपना फोन निकाला तो माँ बेटे मिलकर पीडिता सहित उसकी बहन संग गाली गलौज करते हुए जमकर पिटाई करने के साथ जान से मारने की धमकी दे फरार हो गए। जिसके चलते उसने स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली मे पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडिता की शिकायत पर गाली गलौज मारपीट धमकी की धारा मे केस दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।
.jpg)