Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः बुलेट और ट्रक की टक्कर, तीन युवक गंभीर


अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के ताला खजूरी स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास गुरुवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बुलेट मोटरसाइकिल और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल अमेठी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें एम्स रायबरेली रेफर कर दिया गया।घायलों की पहचान विकास सिंह (24) पुत्र राजकुमार सिंह निवासी टीकर माफी थाना संग्रामपुर, शशांक प्रताप सिंह पुत्र रमाकांत सिंह निवासी वेघौरा थाना संग्रामपुर तथा पवन यादव उर्फ गोलू पुत्र कृष्ण कुमार यादव निवासी भागलपुर थाना संग्रामपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन द्वारा थाना प्रभारी रवि सिंह ने बताया आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |