Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः सरस्वती विद्या मंदिर में वंदना सत्र का आयोजन, महंत हनुमत नाथ दास ने दिए संस्कार और अनुशासन के संदेश


बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वंदना सत्र का आयोजन श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रवि शरण सिंह चैहान के साथ न्यूरानपुर मुड़िया मठ के संरक्षक महंत योगी हनुमत नाथ दास की विशेष उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।

अपने उद्बोधन में महंत हनुमत नाथ दास ने विद्यार्थियों को जीवन में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और संस्कारों के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जन नहीं, बल्कि अच्छे चरित्र का निर्माण भी है। उनके प्रेरक विचारों ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को गहराई से प्रभावित किया।

इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित मानस पाठ प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विजेताओं में अनुराग पाण्डेय, आस्था गोस्वामी, आयुष, आकांक्षा गंगवार, लाबिश गंगवार, तेजस पाठक, आस्था मिश्रा, राशी एवं देवांश शामिल रहे, जिन्हें शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ. रवि शरण सिंह चैहान ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |