Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः राम अजोर शिक्षण संस्थान के मेधावियों को किया गया सम्मानित


प्रतापगढ़। पंडित राम अजोर शिक्षण संस्थान प्रकाशपुर में विद्यालय की ओर से आयोजित समारोह में विद्यालय के मेधावी छात्र -छात्राओं को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर दिया गया। विद्यालय परिवार ने छात्र- छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की विद्यालय के छात्र मंदीप कुमार वर्मा, रुस्तम,अंजित पटेल, दिव्यांशु सरोज,अनमोल वर्मा व  छात्रा नंदिनी पटेल और तनीशा ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल कर अपने परिवार व विद्यालय का मान बढ़ाया है। सम्मान समारोह में शामिल विद्यालय के अध्यक्ष नीलम दुबे ने कहा कि जिस प्रकार हम पौधे लगाते हैं और वे बड़े होकर छाया व फल देते हैं, उसी प्रकार छात्राओं को दी गई शिक्षा ने उन्हें आज विद्यालय का मान बढ़ाने में सक्षम बनाया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये छात्र - छात्राएं भविष्य में अपने गांव,समाज, माता-पिता और देश का भी मान बढ़ाएंगी।समारोह में प्रबंधक डी.के. त्रिपाठी,प्रधानाचार्य श्याम सुंदर व शिक्षक शिक्षिकाओं में पी पी वर्मा, एजाज अहमद,वरिष्ठ शिक्षक टी एन पाण्डेय,रूबी,सोनल,रोजी,कल्पना, वशिष्ठ दूबे गायत्री जायसवाल,रमेश सिंह प्रेमा देवी आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |