Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः पंचायती राज दिवस पर कन्नौज मे मॉडल युवा ग्राम सभा का सफल आयोजन! युवाओं ने दिखाई नेतृत्व क्षमता


कन्नौज। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर जनपद कन्नौज के छिबरामऊ तहसील क्षेत्र स्थित भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज सिकंदरपुर मे मॉडल युवा ग्राम सभा एवं म्स्च्-च्क्ै प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत कन्नौज के तत्वावधान मे आयोजित हुआ जिसमे 100 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी चेयरमैन हरिहर सिंह भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक पांडे अजय त्रिपाठी जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे मो० मुनव्वर अध्यक्ष भारतीय संस्कृति युवा मंडल  हसेरन जिला महामंत्री शुभम विद्यार्थी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

इस अवसर पर सागर माहेश्वरी ने कहा कि मॉडल युवा ग्राम सभा उत्तर प्रदेश मे एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है और इसकी शुरुआत कन्नौज से होना जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन युवाओं मे नेतृत्व क्षमता प्रशासनिक समझ और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करते हैं।

अभिषेक पांडे ने युवाओं को ग्राम सभाओं मे सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जबकि चेयरमैन हरिहर सिंह ने कहा कि यह मंच युवाओं को अपनी समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने का अवसर देता है।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने मॉडल युवा ग्राम सभा का सजीव मंचन प्रस्तुत किया। इसमें उन्होंने सरपंच सचिव वार्ड सदस्य ग्राम विकास अधिकारी सहित विभिन्न भूमिकाएं निभाते हुए ग्राम सभा की कार्यप्रणाली को दर्शाया। युवाओं ने सड़क नाली पेयजल रोजगार शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी समस्याओं को उठाते हुए उनके समाधान भी प्रस्तुत किए।

इस दौरान मनरेगा सहित विभिन्न विकास योजनाओं पर भी चर्चा की गई। युवाओं ने ग्राम विकास योजना (ळच्क्च्) और बजट निर्माण की प्रक्रिया को व्यवहारिक रूप मे प्रस्तुत कर पंचायत स्तर की कार्यप्रणाली को स्पष्ट किया।

कार्यक्रम के अंत मे प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन वक्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही म्स्च्-च्क्ै प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास मे सहायक होते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन मे विद्यालय स्टाफ एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा जबकि मंच संचालन अध्यापिका अंजना बाजपेई ने किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को पंचायती राज व्यवस्था से जोड़ना प्रशासनिक प्रक्रियाओं की समझ विकसित करना तथा सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और उपस्थित जनसमूह ने इसकी सराहना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |