Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः एसपी ने फुल ड्रेस रिहर्सल का किया निरीक्षण


कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा पुलिस लाइन्स कन्नौज में वर्ष 2025-2026 उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी प्रशिक्षण के दीक्षांत समारोह के दृष्टिगत आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी ली तथा प्रशिक्षु आरक्षियों द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे मार्च पास्ट, ड्रिल एवं अनुशासन का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। उन्होंने परेड में प्रतिभाग कर रहे सभी प्रशिक्षु आरक्षियों के उत्साह, समर्पण एवं अनुशासन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी लगन एवं निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा रिहर्सल की गुणवत्ता को और अधिक प्रभावी एवं आकर्षक बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा समारोह के सफल, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |