Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगरा: मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न


आगरा। नगर निगम आगरा में मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज सदन कक्ष में गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर की लोकप्रिय महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजकुमार गुप्ता (महानगर अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी) की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके सान्निध्य में नगर निगम के मनोनीत सभी 10 पार्षदों ने विधिवत शपथ ग्रहण की।

कार्यक्रम के दौरान महापौर ने सभी नव-नियुक्त पार्षदों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मुख्य अतिथि श्री गुप्ता ने भी पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी पार्षदों को फूलमालाओं से स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया। अंत में सभी मनोनीत पार्षदों को उज्ज्वल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |