Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: महापौर ने नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ जोन-7 का औचक निरीक्षण किया


लखनऊ। महापौर ने शुक्रवार सुबह नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ जोन-7 का औचक निरीक्षण किया। सुबह 7 बजे शुरू हुए इस निरीक्षण में क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही अखबारों में प्रकाशित खबरों के आधार पर कुछ स्थानों की विशेष रूप से जांच की गई, जिसमें कुछ खबरें मौके पर भिन्न एवं आंशिक रूप से मिथ्य पाई गईं।निरीक्षण के दौरान महापौर इंदिरा नगर स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल पहुंचीं, जहां पार्किंग क्षेत्र में कूड़ा रखे होने की शिकायत मिली थी। मौके पर जांच करने पर पाया गया कि कूड़ा स्कूल परिसर के भीतर एक खाली प्लाट में, गेट के अंदर एक किनारे रखा गया था। इस पर महापौर ने जोनल सेनेटरी ऑफिसर  अजीत राय को बुलाकर कूड़ा उठान की व्यवस्था को और बेहतर व समयबद्ध बनाने के निर्देश दिए।डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली संस्था ‘लखनऊ स्वच्छता अभियान’ के कर्मचारियों को भी समय से कूड़ा उठाने के निर्देश दिए गए। महापौर ने मौके पर ही कूड़ा उठाने वाली गाड़ी बुलवाकर तत्काल सफाई करवाई और कहा कि सफाई व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।इसके बाद महापौर नगर आयुक्त के साथ हरिहरनगर क्षेत्र पहुंचीं। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों के घरों पर जाकर डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। साथ ही क्षेत्र की साफ-सफाई का निरीक्षण कर नागरिकों से फीडबैक भी लिया।महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त शिफ्ट लगाकर भी कूड़ा उठान समय से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य शहर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाना है। इसके लिए निरंतर निगरानी और जनसहयोग दोनों आवश्यक हैं।महापौर ने कहा कि नगर निगम शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |