लखनऊ। शहर के चिनहट क्षेत्र में सतरिख रोड पर आई आई एफ एल फाइनेंस बैंक की गोल्ड लोन शाखा का उद्घाटन संजय गुप्ता जी ष् आदर्श व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष ष् ,एवं चिनहट प्रथम पार्षद अरुण कुमार राय एवं पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष कमल सोनी जी के साथ कंपनी के नॉर्थ जोन के बिजनेस हेड श्री अभिनव माथुर जी के द्वारा बैंक के अन्य अधिकारियों के सानिध्य में किया गया।
आईआईएफएल फाइनेंस के नॉर्थ जोन के बिजनेस हेड अभिनव माथुर जी ने बताया कि आईआईएफएल गोल्ड लोन भारत की दूसरी सबसे बड़ी गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी है जो पूरे देश में लगभग 4000 शाखाओं के साथ काम कर रही है। एवं आईआईएफएल बाजार में सबसे कम ब्याज दर पर आपके सोने का अधिक लोन देता है और पूरी परदर्शिता के साथ काम करता है।
कंपनी के रीजनल हेड श्री अस्ताद कोल्हा जी ने बताया कि चिनहट क्षेत्र के लोगों को इस गोल्ड लोन की शाखा के माध्यम से ग्राहकों को उचित दरों पर गोल्ड लोन एवं स्वास्थ्य बीमा, की सुविधा प्राप्त होगी। कम्पनी के एरिया मैनेजर श्री संजय कुमार तिवारी ने बताया कि इस शाखा के माध्यम से निम्न स्तर के लोगों को कम से कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाना कम्पनी का मुख्य उद्देश्य रहेगा।
इस मौके पर कंपनी के टेरिटरी मैनेजर सतीश शुक्ला, शाखा प्रबन्धक वीरेंद्र कुमार के साथ कम्पनी के अन्य अधिकारी अतिथिगण के साथ मौजूद रहे।
