Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन पर तीन दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ ! महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण और महिला सशक्तिकरण के प्रति छात्रों को किया गया जागरूक


लखीमपुर खीरी। स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में 16 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक चले तीन दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह आयोजन हाल ही में पारित ष्नारी शक्ति वंदनष् विधेयक के अंतर्गत महिलाओं को मिलने वाले 33 प्रतिशत आरक्षण के विषय पर केंद्रित था, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों को समावेशी विकास और महिला नेतृत्व के प्रति जागरूक करना था।प्रधानाचार्य डॉ वाणी गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें लघु नाटिका (स्किट) के माध्यम से सामाजिक संदेश दिए गए, पदयात्रा और वाद-विवाद प्रतियोगिता के जरिए वैचारिक चर्चा हुई, तथा भाषण प्रतियोगिता एवं सेमिनार में महिलाओं के लिए आरक्षण के महत्व, महिला नेतृत्व विकास, कौशल विकास, ष्ड्रोन दीदीष् जैसी नई पहलों, महिलाओं की सुरक्षा और उनकी सामाजिक-राजनीतिक सहभागिता जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) वाणी गुप्ता ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना पैदा करते हैं। विशेषज्ञों ने बताया कि यह विधेयक महिलाओं की आर्थिक और राजनीतिक भागीदारी को सुदृढ़ कर राष्ट्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति द्वारा सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |