संग्रामपुर: सीएमओ ने किया निरीक्षण, दिखी भारी गंदगी
April 28, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। मंगलवार को अमेठी सीएमओ डॉ अंशुमान सिंह ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्रामसभा गूजीपुर का विजिट किया विजिट के दौरान उन्होंने गांव के निवासी राजाराम प्रजापति -छोटेलाल -शोभनाथ गुप्ता - स्वादेश नाथ गुप्ता व तुलसीराम गुप्ता के घरों में दस्तक दी और विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य टीम द्वारा घर -घर दस्तक देकर डेंगू , दिमागी बुखार,से बचाव व जागरूकता अभियान की जानकारी ली और उन्होंने क्षेत्र मे फागिंग, एंटी लार्वा छिड़काव स्वच्छ पेयजल आपूर्ति आदि का निरीक्षण किया। जिसमें गूजीपुर में स्थापित पुस्तकालय के सामने जाने वाली नाली में भारी गंदगी दिखाई दी। गूजीपुर मे विजिट करने से पहले उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य के संग्रामपुर पहुंचकर अस्पताल के विद की व्यवस्था दावों की उपलब्धता व हीट वेव से निपटने की व्यवस्था साथ ही अस्पताल में लगाया गया ओआर एस कार्नर काउंटर का निरीक्षण किया। अस्पताल में पर्याप्त शीतल पेयजल, पर्याप्त दवा पर सभी व्यवस्थाएं ठीक-ठाक पाई गई साथ ही पूरा स्वास्थ्य टीम उपस्थित मिला। अमेठी सीएमओ डॉक्टर अंशुमान सिंह ने बताया कि 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर दस्तक देकर दिमाग की बुखार डेंगू मलेरिया टीबी आदि रोकथाम के लिए जागरूक किया जा रहा है जिसमें स्वास्थ्य टीम को पोषित बच्चे सांस के मरीज का भी सर्वे करके उन्हें प्रेरित कर अस्पताल में इलाज करवा रही है। इसी अभियान के तहत आज सामुदायिक स्वास्थ्य के संग्रामपुर का हीट स्ट्रोयक को लेकर निरीक्षण किया गया जिसमें बिजली न रहने पर जनरेटर व इनवर्टर की व्यवस्था की गई है शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है ओ आर एस कॉर्नर बनाए गए हैं कमरे में पंखे आज की व्यवस्था की गई है। निरीक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ संतोष सिंह, यशवंतराव ए आर ओ संतोष फार्मासिस्ट बृजेन्द्र यादव, बीपीएम शंभू नाथ पांडे बीसीपीएम तीर्थ राज यादव वार्ड बॉय संजय पाठक , गौरव पांडे आदि स्वास्थ्य टीम उपस्थित रही।
