संग्रामपुर: इंटरलॉकिंग पर भर पानी ,हो रही समस्या
April 28, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। लाखों की लागत से बनाया गया इंटरलॉकिंग रास्ता पूरी तरह खराब होता जा रहा है पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण सड़कों पर पानी फैला हुआ है।मामला प्राथमिक विद्यालय भवसिंहपुर के बगल खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय संग्रामपुर जाने वाला इंटरलॉकिंग रास्ता पूरी तरह खराब हो चुका है विद्यालय के बगल में पेयजल के लिए लगाई गई प्याऊ से बहकर पानी इंटरलॉकिंग पर फैलता है जिसके कारण रास्ता पूरी तरह खराब हो चुका है। दर्शनार्थियों का कहना है की कालिकन धाम में आने पर साफ सफाई को लेकर व्यवस्था फैली रहती है। उनका कहना है कि यह धार्मिक स्थल है यहां पर साफ सफाई ना करके स्वच्छता का अपमान किया जाता है। फिलहाल पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण इंटरलॉकिंग पर पानी फैला है।
