लखनऊः डा.अम्बेडकर स्थलों की विरासत का संरक्षण जरुरी- भाजपा विधायक योगेश शुक्ला
April 24, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब विधानसभा भाजपा विधायक योगेश शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में शामिल होने बरगदी बीकेटी पहुंचे, जहां उन्होंने कहा योगी सरकार प्रदेश में जहाँ भी अम्बेडकर प्रतिमा स्थल हैं वहाँ के संरक्षण और संवर्धन पर जोर देते रही है, हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा पाली भाषा को श्शास्त्रीय भाषाश् का दर्जा देने के फैसले पर बौद्ध भिक्षुओं ने सरकार को धन्यवाद और आशीर्वाद दिया है। नेताओं ने अक्सर खुद को महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं और विरासत का समर्थक बताया है। विरासत को संजोने के लिए काम कर रहे हैं। वहीं भारत रत्न बाबासाहब भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह की अध्यक्षता कर रहे भंते दीपांकर बौद्ध ने धम्म बंधुओं अनुयायियों को संबोधित करते हुए कहा बौद्ध धम्म के बीच संबंध, सम्मान और राजनीतिक दृष्टिकोण के विभिन्न पहलू सामने आए हैं। सरकार और हम सभी की तरफ से सकारात्मक नजरिया बनाना विशेष आवश्यक है। वहीं मुख्य अतिथि बीकेटी भाजपा विधायक योगेश शुक्ला, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्च्ै डा. बी.पी सिंह अशोक, मुख्य वक्ता डी.के दोहरे, एडवोकेट मनोज प्रभाकर, डा.अम्बेडकर माह जयंती कार्यक्रम के महामंत्री नरेश पाल, समता सैनिक दल के प्रदेश अध्यक्ष पी.पी सिंह अशोक बौद्ध, वार्ड सभासद श्रीमती फूलमती जी को समिति के प्रबंधक श्यामसुन्दर (बाबू जी) ने पंचशील पटका पहनाकर और पितम्बर बुद्ध विहार समिति का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
