लखनऊः घर का ताला तोड़कर चोर जेवर नगदी लेकर हुए फरार,पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
April 24, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन इटौंजा थाना क्षेत्र के महोना चैकी क्षेत्र अंतर्गत डॉ रंजन लाल पुत्र इंन्दल निवासी वार्ड नंबर 2 कटरा मोहल्ला नगर पंचायत महोना के घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोला और जेवर व रुपए लेकर फरार हो गए। वही राजन लाल ने बताया कि दिनांक 23.4.2026 की रात को मेरे घर के मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने काफी नुकसान पहुंचा है, कहा कि चोरों ने बक्शा व अलमारी का ताला तोड़कर जेवर व नगदी मिलाकर लगभग (70000) हजार रुपए की चोरी कर ले गए। वहीं पीड़ित राजन लाल लगभग 10 माह से अपने क्लीनिक केसरमऊ खुर्द चैराहे पर पूरे परिवार सहित निवास कर रहे है,जिसका चोरों ने फायदा उठाकर घर का ताला तोड़कर घर में रखी जेवर व गहने और रुपए चोरी कर फरार हो गए। वहीं पीड़ित ने लिखित शिकायत महोना चैकी पर चैकी प्रभारी से की। पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।
