लखनऊः इटौंजा पुलिस ने मोबाइल टावर से केबिल चोरी करने वाले एक को चोरी की केबिल के साथ किया गिरफ्तार
April 24, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन इटौंजा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजा गढ़ा गांव के साधना भट्ठे के पास लगे टावर में केबल चोरी करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दे कि इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह, दरोगा संजय गुप्ता, सिपाही अमित चोपड़ा ने टावर में केबल चोरी करने वाले व्यक्ति विनित को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने राजा गढ़ा गांव रोड महादेव मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तार व्यक्ति का नाम विनीत पत्र तुलसी निवासी राजा गढ़ा माजरा सूरजपुर उम्र 20 वर्ष है। इटौंजा पुलिस ने मुकदमा दर्ज नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की गई है।
.jpg)