Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पेयजल की व्यवस्था नहीं


संग्रामपुर/अमेठी। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज में मरीज के लिए पेयजल की व्यवस्था नहीं है यहां तक की अस्पताल परिसर में ही पंचायत भवन सामुदायिक शौचालय होने के बावजूद भी पेयजल व्यवस्था नहीं है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को पीने के पानी को लेकर दिक्कतें आ रही हैं। प्रतीक रविवार को स्वास्थ्य मेला आयोजित होता है जिसमें सैकड़ो लोग अस्पताल में आते हैं लेकिन उनके लिए पेयजल की व्यवस्था नहीं है। यहां पर तैनात चिकित्सकों का कहना है की पेयजल  और शौचालय व्यवस्था को लेकर उच्च अधिकारियों को जानकारी दी गई है फिलहाल अभी तक कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। डॉक्टर सौरभ सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि यहां अस्पताल अस्थाई है जो हिम्मत गढ़ के  पंचायत भवन के एक कक्ष में संचालित की गई है जल जीवन मिशन के तहत टोंटियां लगाई गई है जो समय -समय पर  ही पानी आता है। उन्होंने बताया कि अपने उच्च अधिकारी को समस्याओं से अवगत कराया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |