किरावली/आगरा। महिला शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली राजनीतिक पार्टियों के खिलाफ मंगलवार को किरावली में महिलाओं का जनआक्रोश देखने को मिला। सैकड़ों महिलाओं ने गांधी जी की प्रतिमा से लेकर चैधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा तक पदयात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।
पदयात्रा में महिलाओं ने कांग्रेस, सपा, टीएमसी, डीएमके और बसपा सहित अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपने आक्रोश का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया मौजूद रहीं, जिन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों के प्रति किसी भी प्रकार का विरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस दौरान सुनीता सारस्वत, बबीता पाठक, सरोज चाहर, जिला उपाध्यक्ष सहदेव शर्मा, मंडल अध्यक्ष पिंकी सरपंच, एलडीबी चेयरमैन मोहर सिंह, पवन इंडोलिया, राजवीर सिंह इंडोलिया, अमरपाल मुखिया, शिवराज प्रधान, अश्वनी जाट, छोटू इंडोलिया, मनीष इंडोलिया, डॉ. केपी सिंह, नरेश शर्मा, योगेश शर्मा, राहुल, रामभजन पराशर, अनिकेत सिंह तोमर, डॉ. सुनील राजपूत, मानू चैधरी, आरके इंडोलिया, मनोज प्रधान, हरि सिंह, सूबेदार देवेंद्र बंशीवाल, संतोष गुट्टू, संतोष सिसोदिया, सीताराम, महेश, केहरी सिंह, नरेश चित्तौड़िया, गोपऊ प्रधान, डॉ. आरपी परमार, गीतम सभासद, विनोद सभासद, शबाना बेगम, लालबहादुर सभासद, भारत सिंह, लोकेश चैधरी, रामू इंडोलिया, सुमन, प्रवेश सभासद, दीवान मास्टर सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं की भागीदारी रही, जिन्होंने एकजुट होकर महिला अधिकारों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। आयोजकों ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए इस तरह के आंदोलन आगे भी जारी रहेंगे।
