Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः आयोजित, महिला आरक्षण बिल शीघ्र लागू करने की मांग


आगरा। ब्लॉक एत्मादपुर के अंतर्गत बरहन मंडल में महिलाओं द्वारा ‘महिला आक्रोश रैली’ का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से महिला आरक्षण का विरोध करने वाले विपक्षी नेताओं की मानसिकता के प्रति रोष व्यक्त किया गया तथा केंद्र सरकार से महिला आरक्षण बिल को शीघ्र लागू करने की मांग की गई, ताकि महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार मिल सके।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया और कहा कि देश की आधी आबादी को उनका अधिकार मिलना आवश्यक है। इस दौरान बहन निधि शर्मा, अरुणा सिंह (महानगर उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा), हिमाचल जादौन (महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष), सुशीला देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।

इसके अलावा बरहन मंडल अध्यक्ष श्रीनिवास , हुकम सिंह चाहर , वीरेंद्र जैन , बी.पी. सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |