प्रतापगढ़/बाबागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां खुद शादीशुदा और दो बच्चों का बाप होने के बावजूद एक गैर सम्प्रदाय के युवक ने मर्यादाओं को तार-तार करते हुए एक दूसरे सम्प्रदाय की युवती को अपना निशाना बना लिया। पीड़िता के भाई का कहना है कि आरोपी लंबे समय से उसकी बहन को करीब 6 वर्षों से परेशान कर रहा था, उस पर गंदी नजर रखता था और लगातार छेड़छाड़ व अभद्र टिप्पणियां करता था। तत्समय उसकी बहन नाबालिग थी।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी की हरकतें इस कदर बढ़ गई थीं कि युवती को कई बार सुरक्षा के लिए रिश्तेदारों के यहां भेजना पड़ा, लेकिन वह फोन और अन्य माध्यमों से उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी तक दे डाली।
घटना ने 13 अप्रैल 2026 को खतरनाक मोड़ ले लिया, जब आरोपी, युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया।इस घटना के बाद से परिवार पूरी तरह दहशत में है।
प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी सोशल मीडिया पर अवैध असलहा लहराकर अपनी दबंगई दिखाता है और इलाके में भय का माहौल बनाने की कोशिश करता है। युवती के भाई ने स्थानीय पुलिस के तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की है। गैर सम्प्रदाय युवक द्वारा की गई इस तरह की हैवानियत से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और आरोपी की धरपकड़ के लिए प्रयास करने में जुट गई है गौरतलब है कि युवक द्वारा युवती को भगा ले जाने के बाद आरोपी युवक के पिता द्वारा अपने पुत्र की गुमशुदगी की भी तहरीर स्थानीय थाने में दी गई थी।
.jpg)