प्रतापगढः सी0बी0एस0ई0 बोर्ड द्वारा हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित छात्र छात्राओं का सम्मान
April 16, 2026
प्रतापगढ़। चिलबिला सेन्ट जेवियर्स स्कूल में सी0बी0एस0ई0 बोर्ड द्वारा हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परिणाम आने की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में छात्रध्छात्राएँ विद्यालय में एकत्र हो गए। परिणाम देखकर बच्चों के चेहरे खिल गए। विद्यालय में उपस्थित सभी छात्रध्छात्राओं को प्रबन्धक संजीव कुमार सिंह, उप प्रबन्धक राजेश खण्डेलवाल एवं संतोष कुमार द्विवेदी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ0 मनोज कुमार पाण्डेय जी ने माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सफलता के लिए बधाई दी।जिसमें गौरी मिश्रा 95-4%,अभय विक्रम सिंह 93-4%, हिमांशी यादव 92-1%,साक्षी मिश्रा 91%, दिव्यांशु पाल 89%, आदित्य मिश्रा 87-2%, शौर्य श्रीवास्तव 85-8%, सुप्रीत पाल 85-8ः,रिधिमा पाल 85-8 %अंक प्राप्त हुआ इस अवसर पर छात्रध्छात्राओं सहित सभी अध्यापकध्अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।
.jpg)