Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः सेवानिवृत्त वरिष्ठ केंद्र प्रभारी को समारोहपूर्वक दी गयी विदाई


लालगंज/प्रतापगढ़। स्थानीय रोडवेज परिवहन निगम डिपो परिसर में गुरूवार को सेवानिवृत्त वरिष्ठ केन्द्र प्रभारी सुनील कुमार सिंह को समारोहपूर्वक विदाई दी गयी। निगम के कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त साथी को अंगवस्त्रम तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया। प्रारम्भ में बसन्त कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में कार्यशाला प्रभारी कमलेश कुमार यादव मुख्य अतिथि व वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजाराम सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। अध्यक्षता डिपो प्रभारी अविनाशचंद्र पाण्डेय व संचालन कनिष्ठ सहायक प्रभारी महेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। सेवानिवृत्त वरिष्ठ केंद्र प्रभारी सुनील सिंह ने अपने कार्यकाल में स्थानीय लोगों व डिपो कर्मचारियों के सहयोग के प्रति आभार जताया। वक्ताओं ने सुनील सिंह की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना भी की। संयोजन कर्मचारी संघ के कोषाध्यक्ष मो0 आसिफ खान ने किया। आभार प्रदर्शन अखिलेश सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर राजकुमार सिंह, चंद्रप्रकाश तिवारी मुन्ना, चिंतामणि त्रिपाठी, रवि मिश्रा, सुमन देवी, अरविंद पाण्डेय, उमाशंकर तिवारी, सुनील दुबे, मो0 हनीफ, प्रदीप सिंह, लाल बहादुर यादव, मो0 अजहर, संदीप तिवारी, मनोज सिंह, राजभान तिवारी आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |