Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः चरित्र निर्माण के बूते युवा लोकतंत्र की मजबूती में दें योगदान-प्रो0 ओझा


लालगंज/प्रतापगढ़। नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर एवं विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरूवार को सहभागी लोकतंत्र-चुनौतियां एवं सम्भावनाएं पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो0 शिवाकांत ओझा एवं समाजसेवी चंद्रशेखर प्राण ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। महाविद्यालय के निदेशक डॉ0 संदीप कुमार मिश्र ने विषय का प्रतिपादन रखा। राजनीति शास्त्र के प्रो0 अमित सिंह ने कार्यशाला के उददेश्य पर प्रकाश डाला। छात्रा अनुष्का के मनमोहक सरस्वती वंदना व प्रभात तिवारी के स्वागत गान पर अतिथि मंत्रमुग्ध दिखे। अध्यक्षता करते हुए प्रदेश के पूर्व मंत्री प्रो0 शिवाकांत ओझा ने कहा कि देश के परिपक्व लोकतंत्र में हमें हर संभावनाओं व चुनौतियों से सावधान रहना होगा। प्रो0 ओझा ने भारतीय लोकतंत्र की खूबियों का वर्णन करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सशक्त सहभागिता का आहवान किया। विशिष्ट वक्ता डॉ0 गंगाधर ने मूल कर्तव्य व मूल अधिकार की विशद व्याख्या प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संयोजन प्राचार्य डॉ0 अमित कुमार सिंह ने किया। संचालन हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ0 अम्बिकेश त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर डॉ0 ओपी द्विवेदी, डॉ0 आशुतोष शुक्ल, डॉ0 दुर्गेशचंद्र, डॉ0 अनीता त्रिपाठी, डॉ0 रोहिणी त्रिपाठी, मनोज पाल, अजय मिश्र, डॉ0 प्रकाश सिंह, डॉ0 धर्मेन्द्र सिंह, डॉ0 रविकांत कौशल, संतोष प्रजापति आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |