Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस


मिर्जापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में एवं कनिष्क आर.जामकर,सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशि०) जो वर्तमान में थाना कछवां के थानाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं,के नेतृत्व में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कछवां की साइबर टीम द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।

आवेदक संदीप कुमार सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी गडौली, थाना कछवां, जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांक 11.02.2025 को अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसका पंजीकरण एनसीआरपी पोर्टल पर ।ब्ज्ञ छव.- 23102250023498 के तहत किया गया । आवेदक द्वारा अवगत कराया गया कि अज्ञात ठग द्वारा विदेश (सऊदी अरब) भेजने के नाम पर उसके बैंक खाते से 1,00,000ध्- की धनराशि अनधिकृत रूप से ट्रांसफर करा ली गई । उक्त सूचना पर थाना कछवां की साइबर सेल द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित बैंकध्वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित कर तकनीकी विश्लेषण एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारंभ की गई । साइबर टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप ठगी गई धनराशि 89,389ध्- सफलतापूर्वक आवेदक के खाते में वापस कराई गई । धनराशि प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा थाना उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं साइबर टीम का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही उसे साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा भविष्य में अन्य लोगों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |