आलमबाग । कृष्णानगर कोतवाली इलाके में दबंग पड़ोसियों द्वारा एक परिवार के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। कृष्णानगर कोतवाली इलाके स्थित कनौसी निवासी सर्वेश पुत्र सोहन वर्मा के अनुसार वह मूल रूप से जनपद उन्नाव के औरास का रहने वाला है। आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाले आशीष, मोदी, आकाश, अनिल, सूरज समेत करीब दस अन्य लोग बिना किसी वजह के लगातार गाली-गलौज करते रहते थे। मंगलवार 28 अप्रैल को आरोपी पक्ष ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी आरोपी एकजुट होकर पीड़ित और उसके परिवार पर हमलावर हो जमकर पिटाई करने के बाद जान से मारने की धमकी दे फरार हो गए। वही पीडित का कहना था उक्त मारपीट के दौरान उसकी पत्नी मधु सहित अन्य रिश्तेदारों को गंभीर चोटें आईं। जिनका नजदीकी लोकबंधु अस्पताल मे भर्ती कर उपचार चल रहा है। जिसके चलते उसने स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली मे लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।
लखनऊः दबंग पडोसियों ने एक ही परिवार के कई लोगो को पीटा, मुकदमा दर्ज
April 29, 2026

.jpg)