Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढ़ः जिले के प्रभारी मंत्री ने गंगा एक्सप्रेस-वे के कार्यक्रम का किया भव्य शुभारम्भ! पश्चिम से पूर्व तक कनेक्टिविटी की क्रांति, गंगा एक्सप्रेसवे बना ऐतिहासिक उपलब्धि-प्रभारी मंत्री


प्रतापगढ़।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा रूपये 36230 करोड से निर्मित उत्तर प्रदेश के सबसे विराट 594 किमी0 लम्बे गंगा एक्सप्रेसवे (मेरठ-प्रयागराज) का लोकार्पण जनपद हरदोई में किया गया जिसके क्रम में जनपद प्रतापगढ़ के तहसील लालगंज के ग्राम सरायसंग्राम सिंह स्थित टोल प्लाजा पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं वहां पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद के प्रभारी मंत्री व परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह, विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल, जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘मोती सिंह’’, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (वि0ध्रा0) आदित्य प्रजापति, पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा, पूर्व विधायक बृजेश सौरभ, पूर्व विधायक शिवाकान्त ओझा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, ओम प्रकाश त्रिपाठी व के0के0 सिंह, राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य के प्रतिनिधि राय साहब सिंह, शिक्षक विधायक के प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह, भाजपा से राजेश सिंह, रामजी मिश्रा, नागेन्द्र प्रताप सिंह (छोटे सरकार), पवन गौतम, भाजपा मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र शुक्ल आदि पार्टी के पदाधिकारी व जनपद स्तरीय अधिकारी व जनसामान्य ने सजीव प्रसारण का अवलोकन किया।

प्रारम्भ में जनपद के प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री जी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे लगभग 594 किलोमीटर लंबा है, जो मेरठ के बिजौली गांव से प्रारंभ होकर प्रयागराज के जुदापुर दांदू गांव तक जाएगा। यह एक्सप्रेसवे प्रदेश के 12 प्रमुख जनपदों क्रमशः मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, सम्भल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज) को जोड़ते हुए आवागमन को सुगम बनाएगा और औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों को नई गति देगा। आज उत्तर प्रदेश के विकास में एक नया अध्याय से जुड़ने जा रहा है, गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश को पश्चिम से पूरब तक जोड़ने का यह सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे है। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया गया और इस ऐतिहासिक क्षण के हम सभी लोग साक्षी है। पश्चिम के लोगों को आने जाने में काफी दिक्कते होती थी, ट्रेन व बस से आने में काफी समय लगता था परन्तु अब गंगा एक्सप्रेस-वे के बन जाने से 5-6 घंटे में यात्रा कर सकेगें। मेरठ से अब प्रयागराज की धरती पर आना आसान हो गया है। यह गंगा एक्सप्रेस-वे 500-600 गांवों से गुजरा हुआ है जिससे गांवों की तस्वीर भी बदलेगी, यह परियोजना प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। आज उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला प्रदेश बन गया है, उत्तर प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास हो रहा है और प्रतापगढ़ भी विकास का भागीदार बन रहा है। उन्होने पार्टी के पदाधिकारियों व जिला प्रशासन को भागीदारी हेतु बधाई दी। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश के अन्दर कानून राज स्थापित है, हमारे प्रदेश के माताये एवं बहने बिना किसी डर भय के बाहर निकल रही है, गुण्डो और माफियाओं पर कार्रवाई की जा रही है। उत्तर प्रदेश हर क्षेत्र मे ंविकसित हो रहा है। 

विधायक सदर ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व प्रदेश में सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे बनाया गया जिसमे हमारा प्रतापगढ़ भी इस एक्सप्रेसवे से जुड़ा हुआ है जो जनपद को विकसित करने में चार-चांद लगायेगा, इससे उद्योगो की स्थापना होगी और लोगो को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होगें। विधायक विश्वनाथगंज ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे के बन जाने से लोगों को आवागमन मे काफी सुविधा होगी और इससे जुड़े हुये गांवों का विकास होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में हमारे प्रतापगढ़ का विकास हो रहा है और प्रधानमंत्री जी का जो सपना है कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनायेगे वह अवश्य पूरा होगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे की सबसे खास विशेषता शाहजहांपुर के पास बनी 3.5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी है, जहां आपात स्थिति में वायुसेना के लड़ाकू विमान उतर सकेंगे और गंगा एक्सप्रेस से लोगों का जीवन बदलेगा और आवागमन में सुविधाये व समय की बचत होगी। इसी प्रकार पार्टी के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के अन्त में परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव ने आये हुये अतिथियों व जनसामान्य के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग लखनऊ में पंजीकृत कलाकारो ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की एवं एलईडी वैन के माध्यम से कार्यक्रम स्थल व अन्य चैराहो पर लोगों को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम का संचालन डा0 मो0 अनीस द्वारा किया गया। कार्यक्रम के उपरान्त जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने 120 की स्पीड की स्वयं वाहन चलाकर गंगा एक्सप्रेस-वे की गुणवत्ता का अवलोकन किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |