बलिया। आगामी नौ मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और बैंक प्रबंधकों के साथ मंगलवार को एडीआर भवन, दीवानी न्यायालय में समीक्षा बैठक हुई। जिसमें सुलह-समझौते के आधार पर अधिकाधिक वादों के निस्तारण, एनपीए प्रकरणों के समाधान, नोटिसों की तामील और व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि लोक अदालत को जनहित का प्रभावी मंच बनाते हुए अधिक से अधिक मामलों का निपटारा सुनिश्चित किया जाए। बैंक प्रबंधकों को एनपीए मामलों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा संबंधित नोटिस समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, जबकि अनुपस्थित बैंक प्रतिनिधियों पर असंतोष भी जताया गया।
.jpg)