Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: बैंक ऑफ बड़ौदा ने सांकेतिक भाषा में ग्राहक सेवा शुरू की, दिव्यांग ग्राहकों के लिए बड़ी पहल


लखनऊ। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने संपर्क केंद्र पर वीडियो कॉल के माध्यम से भारतीय सांकेतिक भाषा में सहायता सेवा शुरू करने की घोषणा की है। यह पहल सुनने या बोलने में अक्षम ग्राहकों को आसान और बाधारहित बैंकिंग सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

इस नई सेवा के तहत ग्राहक वीडियो कॉल के जरिए प्रशिक्षित प्ैस् इंटरप्रेटर से जुड़ सकेंगे। कॉल के दौरान उन्हें ‘वॉइस के साथ वीडियो कॉल’ और ‘सांकेतिक भाषा के साथ वीडियो कॉल’ का विकल्प मिलेगा। सांकेतिक भाषा विकल्प चुनने पर कॉल सीधे विशेषज्ञ एजेंट को ट्रांसफर कर दी जाएगी।

यह सुविधा बैंक की वेबसाइट,मोबाइल ऐप, व्हाट्सऐप बैंकिंग, फिजिटल शाखाओं और एआई आधारित चैटबॉट ‘आदि’ के माध्यम से उपलब्ध होगी।

बैंक ने इस सेवा के समर्थन के लिए विशेष भर्ती अभियान भी शुरू किया है, जिसके तहत भारतीय सांकेतिक भाषा में प्रशिक्षित कस्टमर केयर कर्मचारियों की नियुक्ति की जा रही है।

इस अवसर पर बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ देबदत्त चांद ने कहा कि यह पहल दिव्यांग ग्राहकों को आत्मनिर्भर, सम्मानजनक और सहज बैंकिंग अनुभव प्रदान करेगी तथा समावेशी बैंकिंग की दिशा में एक नया मानक स्थापित करेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |