Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता बेहाल, धूप में घंटों लाइन के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर! आरोप-पैसे देने वालों को मिल रही प्राथमिकता, जनप्रतिनिधियों की अनदेखी पर लोगों में आक्रोश


बीसलपुर। नगर के रामलीला मार्ग स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर अव्यवस्थाओं का आलम इस कदर बढ़ गया है कि उपभोक्ताओं का सब्र जवाब देने लगा है। भीषण गर्मी में घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे आमजन खासकर महिलाओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी के कर्मचारी पैसे देने वाले ग्राहकों को प्राथमिकता देते हैं, जबकि अन्य लोगों को “सर्वर डाउन” या “स्टॉक खत्म” जैसे बहाने बनाकर टाल दिया जाता है।बढ़ैरा निवासी नरेश कुमार गंगवार ने बताया कि उन्हें पहले वाउचर कैंसिल होने की बात कहकर लौटाया गया और दोबारा वाउचर लाने पर गैस खत्म होने का हवाला दिया गया। उन्होंने इस संबंध में स्थानीय विधायक विवेक वर्मा से शिकायत भी की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।स्थिति यह है कि महिलाएं दिनभर लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाली सिलेंडर लेकर घर लौटने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि जब जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बावजूद व्यवस्था नहीं सुधर रही, तो आम जनता की समस्याओं का समाधान कैसे होगा। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |